पति की प्रशंसा में बह गईं रिवाबा? टीम इंडिया पर किया गया बयान सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है

जामनगर 
राजनीति में एंट्री के बाद से ही क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह गुजरात की शिक्षा मंत्री बनाई गईं। इस बीच उनका एक बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। रिवाबा जडेजा ने पति रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगा दिया। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान के पड़ताल में पता चला कि रिवाबा ने यह बात करीब एक महीने पहले एक समारोह के दौरान दिया था, जिसे अब वायरल किया जा रहा है।

जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिवाबा जडेजा जामनगर में दीपसिंहजी ध्रोल भयात राजपूत छात्रावास विद्या सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान भाषण देते हुए उन्होंने बेटे-बेटी में समानता, बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जरूरत, बेटियों की तरह बेटों से भी सवाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रिवाबा ने नशे से दूरी की अपील करते हुए अपने रविंद्र जडेजा की तारीफ की और कहा कि वह नशे को हाथ भी नहीं लगाते हैं। पति की तारीफ करते हुए उन्होंने टीम के बाकी खिलाड़ियों पर गलत कामों में शामिल होने का आरोप जड़ दिया। रिवाबा जडेजा कहती हैं, 'मेरे पति (रविंद्र जडेजा) लंदन, दुबई ऑस्ट्रेलिया खेलने के लिए जाते हैं। लेकिन आज तक उन्होंने नशे को हाथ नहीं लगाया। बाकी टीम खूब व्यस्न करती है।'

रिवाबा जडेटा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उनके पति गलत काम नहीं कर सकते हैं, उन्हें कोई रोक टोक है। वह चाहें तो कर सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि अपनी जवाबदेही समझते हैं। अब करीब एक महीने पुराने वीडियो को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर रिवाबा की आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि, रिवाबा की ओर से इस पर कोई सफाई नहीं दी गई है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति