सर्जियो रामोस की नई मंज़िल? मोंटेरे छोड़ते ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बढ़ाया हाथ

लंदन 
सर्जियो रामोस ने मंगलवार को मोंटेरे के साथ अपने करियर को विराम दे दिया। मोंटेरे को अलविदा कहने के साथ ही सर्जियो को मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्रस्ताव मिला है। सर्जियो रामोस के माध्यम से मैनचेस्टर यूनाइटेड अपनी बैकलाइन को मजबूत करना चाहता है। रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सर्जियो रामोस को प्रस्ताव दिया और उनकी तरफ से जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सर्जियो रामोस ने मैक्सिकन क्लब और उसके फैंस के लिए भावुक संदेश लिखा।
उन्होंने लिखा, "अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता। एक चैप्टर खत्म हो रहा है जो फरवरी में उम्मीदों से भरा शुरू हुआ था और जिसने मुझे एक देश, एक शहर, और एक फुटबॉल को जानने का मौका दिया। इससे मुझे कई नए अनुभव हुए और सबसे बढ़कर, कई दोस्त मिले।"
सर्जियो रामोस ने लिखा, "मुझे हमेशा गर्व महसूस होगा कि मैंने रायडोस कैप्टन का आर्मबैंड पहना था, टीम को उसके नए फॉर्मेट में पहले क्लब विश्व कप में लीड किया था, और क्लॉसुरा, एपर्टुरा, लीग्स कप, और सीओएनसीएसीएएफ चैंपियंस कप में मुकाबला किया था।"
रामोस ने लिखा, "क्लब को, मेरे प्यारे साथियों को, कोचिंग स्टाफ को, सभी को, धन्यवाद। सबसे बढ़कर, धन्यवाद फैंस, जिन्होंने शहर में कदम रखते ही अपना प्यार और अपनापन मुझ तक पहुंचाया। मैं अपने करियर के इस पड़ाव को हमेशा पुरानी यादों के साथ याद रखूंगा और मैं हमेशा गर्व से कहूंगा, 'अप विद मॉन्टेरी'।"
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप विजेता फरवरी में फ्री ट्रांसफर पर मॉन्टेरी में शामिल हुए। उन्होंने मॉन्टेरी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 32 मैच खेले और सात गोल किए, जिसमें चार गेम और अमेरिका में फीफा क्लब विश्व कप के एक्सटेंडेड एडिशन में एक गोल शामिल है।
सर्जियो रामोस गार्सिया एक स्पेनिश पेशेवर फुटबॉलर हैं जो सेंटर-बैक के तौर पर खेलते हैं। उन्हें अब तक के सबसे महान डिफेंडर में से एक माना जाता है। रियल मैड्रिड के लिए वह 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति