सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: ‘कांग्रेस को बहुमत तब मिलता था, जब मतपेटियां लूटी जाती थीं’

नई दिल्ली
 राज्यसभा में गुरुवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जबसे वोटर कार्ड आया, तब से कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई। जब से सीसीटीवी कैमरा आया, तब से कांग्रेस की सरकारों का आना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि जब से साक्षरता दर 50 प्रतिशत हो गई है, तब से कांग्रेसी सरकार आनी बंद हो गई है। जब से स्वतंत्र न्यायपालिका हो गई है, तब से कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई है। जब से स्वतंत्र मीडिया हो गई है, तब से कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत तब मिलता था, जिस जमाने में मतपेटियां लूटी जाती थीं। चुनाव के दौरान हिंसा होती थी, गोलियां चलती थीं और कई लोग मारे जाते थे। बिहार के चुनाव में कई लोग मारे जाते थे। अब कांग्रेस की सरकार नहीं आती और अब बीता जमाना लौटकर भी नहीं आने वाला।
इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर भी चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे हाइड्रोजन बम लाएंगे। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा था कि उनके पास पाव-पाव भर के एटम बम हैं, लेकिन कांग्रेस ने जो हाइड्रोजन बम फोड़ा, वह तो छटांक भर का भी नहीं था। वोट चोरी को लेकर उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार का विधानसभा चुनाव हुआ है। बीते कई वर्षों से यहां कांग्रेस की हालत बुरी है। कांग्रेस अधिकांश सीटों पर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई और ये हाल लगातार पिछले कई चुनावों से होता रहा है। बावजूद इसके कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाती है। बिहार जैसे कई राज्यों में कांग्रेस का अस्तित्व तक नहीं है। वहां बीते कई दशकों में उसे बेहद कम वोट मिले और अधिकतर सीटों पर बीते कई दशकों के दौरान कांग्रेस की जमानत जब्त होती रही। बावजूद इसके कांग्रेस अब वोट चोरी का आरोप लगा रही है।
सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि पहले के जमाने में एक अश्वमेध यज्ञ होता था। अश्वमेध का घोड़ा जहां जाता था वहां विजय हासिल होती थी। मैं किसी के अपमान के लिए नहीं कह रहा हूं, इनके पास ऐसा घोड़ा है, जो जहां जाता है, वहां पराजय का मार्ग प्रशस्त कर देता है।
उन्होंने कहा कि केरल में तो हमेशा से यह रहा है कि एक बार यूडीएफ की सरकार आती थी और एक बार लेफ्ट फ्रंट की सरकार आती थी, लेकिन इस बार यह घोड़ा वहां गया और वहां दोबारा लेफ्ट की ही सरकार आ गई। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि अब बताइए कि केरल में किसने वोट चोरी की है क्योंकि वहां तो लेफ्ट की सरकार आई है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति