कड़ाके की सर्दी का कहर: दिल्ली-NCR में शीतलहर, राजस्थान-हरियाणा में तापमान गिरा रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली 
देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत में कई जगह भीषण ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में भी शीतलहर सितम ढा रही है. शुक्रवार को राजधानी में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही आज सुबह उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह और रात का न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूरे दिन शीतलहर का असर देखने को मिलेगा. दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरा और हल्की धुंध छाई रहने का अलर्ट है. इससे विजिबिलिटी कम रह सकती है.

राजस्थान में पड़ रही है भीषण ठंड
राजस्थान में कई जगह भीषण सर्दी पड़ रही है. बुधवार रात फतेहपुर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के मामूली प्रभाव के चलते दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप
पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. दोनों ही राज्यों में कई जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे बना हुआ है. फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.7, लुधियाना में 6.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.4, पठानकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कश्मीर में कड़ाके की ठंड
कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट के चलते लोगों को रात में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर में बुधवार रात को तापमान मंगलवार रात के मुकाबले 1 डिग्री गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी में कई जगह हल्की से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति