2026 में चमकेगी किस्मत! अपनाएं ये सरल काम और पाएं सुख-समृद्धि

नई दिल्ली 
नए साल का आगाज हमेशा उम्मीदों, संकल्पों और नई सकारात्मक शुरुआतों के साथ होता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष उसके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। ज्योतिष और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, यदि साल शुरू होने से पहले ही कुछ सरल और रोजमर्रा की आदतों को अपनाया जाए, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कई तरह के शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

सुबह की शुरुआत बदलेगी भाग्य
कहा जाता है कि सुबह का पहला कदम पूरे दिन की दिशा तय करता है। इसलिए रोज़ सुबह उठते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। इसके बाद दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और यह मंत्र जपें-

“कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती,
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्।”
माना जाता है कि इस ‘कर-दर्शन मंत्र’ के जप से दिन की शुरुआत देवी-देवताओं की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है। मंत्र का उच्चारण करने के बाद हथेलियों को तीन-चार बार चेहरे पर फेरना शुभ माना गया है।
  
घर में तुलसी और दीपक का महत्व
नए साल से पहले घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। शाम के समय तुलसी के पास और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने की परंपरा पुरानी है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति तथा पवित्रता बनी रहती है। यह छोटी-सी आदत घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाने वाली मानी जाती है।

इस तरह दूर करें नेगेटिविटी
यदि घर के वातावरण में बेचैनी या नकारात्मकता महसूस हो रही हो, तो पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पोछा लगाना लाभदायक माना जाता है। यह उपाय वास्तु दोष को भी कम करने में सहायक बताया गया है।

इसके अलावा रोजाना घर में धूप, कपूर या गूगल की धूनी देने से भी वातावरण शुद्ध होता है। कोनों में समुद्री नमक या फिटकरी रखना और कुछ दिनों में बदल देना भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है।

सुबह करें इन मंत्रों का जप
स्नान के बाद कुछ विशेष मंत्रों का जप करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है।

1. गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
2. वासुदेव मंत्र
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
3. भूमि वंदना मंत्र
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डिते ।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।
माना जाता है कि इन मंत्रों का नियमित जप साधक के जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाता है।

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति