कोलकाता में मेसी को लेकर बवाल: 10 मिनट की झलक के बाद फैंस का गुस्सा फूटा, स्टेडियम में तोड़फोड़

नई दिल्ली 
लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का आगाज अच्छा नहीं रहा। वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मात्र 10 मिनट के लिए पहुंचे, जिससे फैंस काफी निराश हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम 45 मिनट का होना था। फैंस को अच्छे से अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने तक का मौका नहीं मिला, जब मेसी स्टेडियम से निकले तो फैंस ने वहां तांडव शुरू कर दिया। गुस्साए फैंस ने कुर्सियां समेत वहां मौजूद सभी सामानों के साथ तोड़-फोड़ शुरू कर दी। फैंस ने मेसी के इस टूर के खराब मैनेजमेंट के आरोप भी लगाए हैं, फैंस ने यह भी कहा कि उनसे झूठे वादे भी किए गए हैं। फैंस ने अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने के लिए महंगी-महंगी टिकटे खरीदी थी, ऐसे में मात्र 10 मिनट के लिए उनका आना पैसे और समय दोनों की बर्बादी है।
 
मीडिया के अनुसार लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, “यह इवेंट बिल्कुल बेकार था। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उन्हें घेरे हुए थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या एक भी पेनल्टी नहीं ली। उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे। वे किसी को नहीं लाए। वह 10 मिनट के लिए आए और चले गए। इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए…”
 
जब से लियोनेल मेसी के भारत दौरे की खबर आई है, तब से पूरा देश फुटबॉलर के खुमार में डूबा हुआ है। शनिवार तड़के सुबह जब मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे तो दिसंबर की सर्दी के बावजूद हजारों की संख्या में प्रशंसक अर्जेंटीना के महान का स्वागत करने पहुंचे। मेसी तीन दिन को ‘GOAT भारत दौरा 2025’ के लिए यहां पहुंचे हैं और इन तीन दिनों में वह चार शहरों में विजिट करेंगे। हालांकि कोलकाता में इस टूर का आगाज अच्छा नहीं रहा।

बार्सीलोना के सुपरस्टार मेस्सी शनिवार को तड़के दो बजकर 26 मिनट पर यहां पहुंच गए और अपने फुटबॉल प्रेम के लिये मशहूर पूरा शहर मेसी के खुमार में डूब गया। आठ बार बैलोन डीओर जीतने वाले मेस्सी इस बार ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ में फुटबॉल खेलने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है, जो शनिवार को कोलकाता से शुरू होगा और सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त होगा।

मेस्सी भारत में 72 घंटे से भी कम समय बिताएंगे, लेकिन इस दौरान वह चार महानगरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अपनी इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड हस्तियां और यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ निर्धारित बैठक भी शामिल है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति