मिचेल स्टार्क ने बताया T20I से संन्यास का असली कारण, भारत दौरे ने बदली रणनीति

नई दिल्ली 
टी20 क्रिकेट के इस दौरा में जहां खिलाड़ी टेस्ट और वनडे जैसे फॉर्मेट से दूरी बनाने लगते हैं, ताकि वह इस फॉर्मेट के लिए हमेशा उपलब्ध रह सके, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। स्टार्क ने सितंबर 2025 में इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उनका फोकस अब सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर रहेगा। हाल ही में स्टार्क ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिर्फ T20I क्रिकेट से ही क्यों संन्यास लिया है। इसके पीछे भारत दौरे का एक खास कनेक्शन है।

मिचेल स्टार्क ने कॉफी विद COGS से कहा, “उम्मीद है कि 2027 में इंडिया और इंग्लैंड का टूर कर पाऊंगा। शायद इसी वजह से मैंने T201 क्रिकेट छोड़ दिया। तो हां, यही प्लान है। ऐसा हो या न हो, मेरा शरीर मुझे बता देगा। लेकिन मैं ज़रूर करना चाहूंगा।”

मिचेल स्टार्क टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम बॉलर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर उन्होंने इस बात को साबित भी किया है।
 
स्टार्क एशेज 2025 के पहले दो टेस्ट मैचों में ही 18 विकेट चटका चुके हैं, वहीं अन्य कोई गेंदबाज अभी तक 10 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। स्टार्क ने पहले टेस्ट में करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए एक पारी में 7 विकेट चटकाने के साथ कुल 10 विकेट लिए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने 8 शिकार किए थे। स्टार्क की नजरें 2027 में भारत और इंग्लैंड दौरे के अलावा वनडे वर्ल्ड कप पर भी होगी। यह निश्चित रूप से उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति