शतक जड़कर जायसवाल का बड़ा संदेश, मुंबई ने SMAT में किया हैरतअंगेज लक्ष्य हासिल

नई दिल्ली 
यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक के दम पर मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ हैरतअंगेज रनचेज को अंजाम दिया। मुंबई ने हरयाणा के खिलाफ 235 रनों के टारगेट को 17.3 ओवर में ही चेज कर दिया, यह टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरी सबसे सफल रनचेज है। जायसवाल ने अपने इस शतक के साथ चयनकर्ताओं की नींद को भी तोड़ा है। टी20 क्रिकेट के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक होने के बावजूद उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है। भारतीय मैनेजमेंट शुभमन गिल को फिट करने में लगा हुआ है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की ही जरूरत है।

हरयाणा ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 48 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने 50 गेंदों पर कुल 101 रन बनााए, जिसमें 16 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल था। यशस्वी जायसवाल के अलावा इस रनचेज में सरफराज खान का भी अहम रोल रहा, नंबर-3 पर आकर उन्होंने 25 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 250 से अधिक का रहा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति