महंगी होगी चांदी, सुनहरे होंगे संकेत! 2025 में सोने-चांदी की कीमतों का बड़ा अनुमान

मुंबई  
बीते कुछ दिनों के दौरान चांदी को लेकर खूब चर्चा हुई। ऐसे में सवाल खड़ा हुआ कि चांदी का रेट कहां तक जाएगा। इसके साथ ही सोने की कीमतों पर भी लोगों की निगाह टिकी हुई है। शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड फरवरी फ्यूचर 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 132599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी मुनाफावसूली का शिकार हुआ है। एमसीएक्स सिल्वर मार्च फ्यूचर का दाम 0.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 197951 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। बता दें, गुरुवार को चांदी अपने आल टाइम 198814 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। 5.33 प्रतिशत की उछाल के बाद गुरुवार को दिन में कारोबार बंद होने के समय का रेट 198799 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
  
सोने और चांदी की कीमतों तेजी के पीछे की वजह यूएस फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती को माना जा रहा है। यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल भी अमेरिकी सेंट्रल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। बता दें, इस बार फेड रिजर्व ने 9-3 के वोट के आधार पर ब्याज दरों में कटौती की है। एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक स्थिरता के बीच सोने और चांदी को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवेशक इसे खरीद रहे हैं।
 
Enrich Money के सीईओ का कहना है कि सोने में कोई भी गिरावट निवेश का अच्छा मौका रहेगा। 132000 रुपये से 131000 रुपये पर सपोर्ट प्राइस दिखा रहा है। 135000 रुपये के पार जाने की स्थिति यह स्टॉक 137000 रुपये से 140,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं, चांदी को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना 1,95,000 रुपये से 2,00,000 रुपये के लेवल पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। लेकिन इस स्तर के पार जाने के बाद यह 2,05,000 रुपये के पार जा सकता है।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति