सिर्फ 163 पारियां और 300 छक्के! अभिषेक शर्मा ने टी20 में तोड़ा भारतीय रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने छक्के जड़ने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह टी20 में सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिन पहले हुए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में शर्मा के पास सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने वाले भारतीय बनने के लिए 3 सिक्स की जरूरत थी। शर्मा ने चेज करते हुए महज 5वें ओवर में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ओट्टेनिल बार्टमैन के उस ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टी20 में 300 सिक्स का कारनामा कर दिया।
 
अभिषेक शर्मा से पहले टी20 में सबसे तेजी से 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने 205 टी20 पारियों में 300 छक्कों का आंकड़ा छुआ था लेकिन अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 163 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है। टी20 में सबसे कम पारियों में 300 छक्के जड़ने वाले भारतीयों में सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर थे और अब वह खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यादव ने 251वीं पारी में 300 छक्के के आंकड़े को छुआ था।

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 163 टी20 पारियों में 300 छक्के जड़ दिए हैं
टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 455 पारियों में 1056 छक्के जड़े हैं। वह टी20 में 1000 छक्के जड़ने वाले पहले और अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के ही कायरन पोलार्ड 644 टी20 पारियों में 971 छक्के जड़ चुके हैं और वह टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में गेल के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय की बात करें तो ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने टी20 की 450 पारियों में 547 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 397 पारियों में 435 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 319 टी20 पारियों में 395 छक्के जड़े हैं। संजू सैमसन भारतीयों में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 302 पारियों में 368 छक्के जड़े हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति