22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस में घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

गरियाबंद : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर को

22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस में घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

0 से 5 वर्ष के बच्चों की सुरक्षा हेतु व्यापक तैयारी और जागरूकता अभियान
 
गरियाबंद 

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 दिसंबर को पोलियो खुराक पिलाने का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 से 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत को 27 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था और देश पिछले 10 वर्षों से पोलियो मुक्त है, किंतु पड़ोसी देश पाकिस्तान में 39 तथा अफगानिस्तान में 9 पोलियो के मामले सामने आने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2025 में 91 हजार 115 बच्चों का रखा गया है, जबकि वर्ष 2024 में यह उपलब्धि 100 प्रतिशत रही थी। अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में 1 जिला वैक्सीन स्टोर एवं 13 कोल्ड चेन प्वाइंट संचालित हैं, साथ ही 2 हजार 114 वैक्सीन कैरियर, 37 कोल्ड बॉक्स, 22 डीप फ्रीजर, आईस लैण्ड रेफ्रिजरेटर 2 लाख 10 हजार 10 तथा 1 लाख 16 हजार वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई गई हैं। अभियान के दौरान 830 बूथों पर 1 हजार 855 टीमों की तैनाती की गई है, जो अनुमानित 1 लाख 34 हजार 370 घरों को कवर करेंगी, वहीं मेला-बाजार में 14, मोबाइल टीम 36 एवं ट्रांजिट टीम 48 की भी व्यवस्था की गई है। अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में मुनादी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर खोलने तथा शिक्षा विभाग द्वारा रैली व रंगोली जैसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति