IPL बनाम PSL! 2026 में एक ही समय पर होंगे दोनों लीग, PCB ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से टकराने का एक और फैसला कर लिया है। पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल की भिड़ंत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल से कराने जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पीएसएल और आईपीएल एक ही समय पर आयोजित होंगे। पीएसएल का 11वां सत्र अगले साल 26 मार्च से तीन मई तक खेला जाएगा और लगातार दूसरी बार यह उसी समय होगा, जब आईपीएल खेला जाता है।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने न्यूयॉर्क मे पीएसएल रोडशो के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन को लेकर घोषणा की। आईपीएल भी मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होकर मई के आखिर तक चलता है। नकवी ने कहा कि इस अवधि में पाकिस्तान टीम के किसी भी इंटरनेशनल शेड्यूल में बदलाव किया जायेगा। पाकिस्तान को मार्च अप्रैल में बांग्लादेश में दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इस साल भारत और श्रीलंका में फरवरी मार्च में टी20 विश्व कप भी होना है, जो कि मार्च के पहले सप्ताह तक चलने वाला है।

जाहिर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी ही टीम के शेड्यूल को अब पीएसएल 2026 की वजह से आगे खिसकाना होगा। मार्च और मई में पीएसएल का आयोजन होगा तो निश्चित तौर पर पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश सीरीज मई के आखिर में शुरू होगी। हालांकि, बांग्लादेश का शेड्यूल कैसा है? ये भी सोचना होगा, क्योंकि तीनों फॉर्मेट की सीरीज को आगे खिसकना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। हो सकता है कि सीरीज को छोटा किया जाए, क्योंकि बांग्लादेश की टीम को न्यूजीलैंड का दौरा भी करना है। अब देखना ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज को कैसे समायोजित करता है। हालांकि, एक बाद है कि क्रिकेट फैंस को लगातार मैच देखने को मिलेंगे।

बता दें कि आईपीएल से रिटायर हो चुके या फिर आईपीएल से रिलीज किए गए कई खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पर गर्व कर रहा है, लेकिन वहां के पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि इससे पता चलता है कि पीएसएल का स्तर कितना गिर गया है। पीएसएल में नजरअंदाज किए गए विदेशी क्रिकेटर ही खेलने आते हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति