बहुत हो चुकी बातें— शुभमन गिल पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर से सीधी कार्रवाई की अपील

नई दिल्ली 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं। उनकी वजह से संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ रहा है। अब चौथे मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को याद दिलाया है कि समय आ गया है कि बाकी दोनों मैचों में शुभमन गिल की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया जाए। गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती तीन टी20 मैचों में 4, 0 और 28 रन बनाए हैं।

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर आप चीजों को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो ड्रॉप (शुभमन गिल के लिए) शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए। सिर्फ इतना कहिए कि आप उन्हें ब्रेक दे रहे हैं या किसी अन्य खिलाड़ी को आजमाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें अगले दो मैचों में नए खिलाड़ी के साथ जाना होगा।'

गिल नहीं तो कौन, इसका खुद से जवाब देते हुए कैफ ने कहा, 'जो भी खिलाड़ी है, वह उन मैचों में खेलना डिजर्व करता है। उसका अधिकार है। वह सोच रहा होगा कि गिल तो एक साल से खेल रहे हैं और मैं 2-3 खराब पारियों के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया। वह खिलाड़ी है संजू सैमसन।'

कैफ ने कहा, ‘एक या दो खिलाड़ी एक्स फैक्टर जैसे होते हैं जिन्हें मौकों के संदर्भ में स्पेशल ट्रीटमेंट के हकदार होते हैं लेकिन अब शुभमन गिल को देखिए, वह कितनी सारी पारियां पहले ही खेल चुके हैं?’ उन्होंने आगे कहा, 'हम पिछले कुछ समय से इसके बारे में बात कर रहे हैं। अब आपको फैसला लेना होगा, समय आ गया है।' 5 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है। सीरीज के 2 मैच और बचे हैं। अगले साल से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप से पहले अब भारत को सिर्फ 7 टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के साथ भी 5 टी20 मैचों की सीरीज है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति