सरफराज खान का धमाका: 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर IPL ऑक्शन से पहले बने हॉट प्रॉपर्टी

नई दिल्ली 
मुंबई के सरफराज खान ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से कुछ घंटे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सरफराज ने राजस्थान के खिलाफ जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में 217 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोक टीम को जीत की राह दिखाई। इस दौरान उन्होंने खूब छक्के-चौकों की बरसात की। सरफराज की पारी का अंत 73 के निजी स्कोर पर हुआ, इस दौरान उन्होंने कुल 22 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। सरफराज खान का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 331.82 का रहा।

IPL 2026 के ऑक्शन में सरफराज खान कैप्ड प्लेयर्स के पहले सेट में 75 लाख रुपए के बेस प्राइज के साथ मौजूद हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि कौन-कौन सी टीमें उनपर दांव लगाएगी। बात मुंबई वर्सेस राजस्थान मुकाबले की करें तो, मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया था। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बोर्ड पर लगाए। राजस्थान के लिए दीपक हुड्डी और मुकुल चौधरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। जायसवाल 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए सरफराज खान ने तो तबाही ही मचा दी। सरफराज की तूफानी पारी के दम पर मुंबई जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं अजिंक्य रहाणे अर्धशतक जड़ एक छोर को संभाले हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मुंबई को 44 गेंदों पर 56 रनों की दारकार है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति