कांग्रेस नेता का बड़ा दावा: नितिन नबीन का रुख हमारे लिए शुभ, सरकार गठन के मिले संकेत

रायपुर 
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विपक्षी दलों से भी तरह-तरह के दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई विपक्षी नेताओं ने भी नितिन के व्यावहार और विनम्रता की तारीफ की है। इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने तो 'नितिन' को अपने लिए शुभ संकेत बताया और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद भी लगा बैठे हैं। ये नेता कोई और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नितिन नबीन से जुड़े एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी को याद किया और फिर याद किया कि कैसे एक नितिन के भाजपा अध्यक्ष बनने से उनकी सरकार बनी थी। उन्होंने पहले और दूसरे नितिन का जिक्र करते हुए कहा, 'ये नितिन…. एक नितिन और बना था, नितिन गडकरी है। यह हमारे लिए शुभ संकेत है। नितिन गडकरी जब बना तो हमारी सरकार बनी थी और चरण भैया मंत्री बने थे। यह दूसरा दूसरा नितिन आया है तो फिर से संकेत है कि हमारी केंद्र में सरकार बनने वाली है।' बघेल की बात सुनकर उनके आसपास मौजूद सहयोगी ठहाके लगाने लगे।

गौरतलब है कि नितिन गडकरी को दिसंबर 2009 में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और कुछ ही महीनों बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए ने जीत हासिल की थी। हालांकि, यह 2009 में भी यूपीए की ही सरकार थी। 2014 के बाद हुए तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा चुनावों के अलावा एक के बाद एक कई राज्यों में भी कांग्रेस की उम्मीदों को झटका लगा है। अब भूपेश बघेल ने 'नितिन संयोग' गढ़ने की कोशिश करते हुए कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगाने की कोशिश की है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति