मुकेश अंबानी की कमाई सबसे अधिक, अडानी तीसरे स्थान पर, दूसरे नंबर पर कौन?

मुंबई 

साल 2025 में दलाल स्ट्रीट पर देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस के शेयर (Reliance Share) ने कमाल किया है. इस शेयर की वैल्यू में अब तक 27 फीसदी का जोरदार उछाल आ चुका है और इसका सीधा असर रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) पर दिखा है. RIL Stock में तेजी की वजह से इसमें 15 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब में बने हुए हैं. इस साल कमाई के मामले में जहां मुकेश अंबानी नंबर-1 पायदान पर काबिज हैं, तो वहीं Gautam Adani नंबर तीन पर खिसक गए हैं. आइए जानते हैं कमाई करने में दूसरे पायदान पर कौन से भारतीय अरबपति हैं.

RIL छठा बेस्ट परफॉर्मिंग स्टॉक  
Reliance Share में इस साल जोरदार तेजी आई है और मुकेश अंबानी का ये शेयर इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर छठा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर बनकर उभरा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह वैल्यू अनलॉकिंग को लेकर बना पॉजिटिव सेंटीमेंट है. 2026 में रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की उम्मीदें और एनालिस्ट की सकारात्मक टिप्पणियां शेयर फ्यूचर को लगातार समर्थन दे रही हैं. 

मुकेश अंबानी की दौलत में इतना इजाफा
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के शेयर में इस साल अब तक आई 27 फीसदी की धुआंधार तेजी के चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में सीधे 15.3 अरब डॉलर (करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये) का उछाल दर्ज किया गया है. इसके साथ ही वे 2025 में भारतीय अरबपतियों में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले व्यक्ति और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एकमात्र भारतीय सेंटिबिलियनेयर बनकर उभरे हैं. 

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर अब 106 बिलियन डॉलर हो गई है. संपत्ति के इस आंकड़े के साथ दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 18वें पायदान पर हैं. हालांकि, बीते 24 घंटे की बात करें, तो उन्हें 431 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. 

कमाई में अडानी नहीं, ये हैं नंबर-2
इस साल अरबपतियों के कमाई के आंकड़े पर नजर डालें, देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं, लेकिन कमाई के मामले में 2025 में मुकेश अंबानी के बाद नंबर-2 पर वे नहीं हैं. दरअसल, ब्लूमबर्ग के मुताबिक दूसरे सबसे बड़े भारतीय लाभार्थी लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal) हैं, जो लक्ज़मबर्ग स्थित ग्लोबल स्टील एंड माइनिंग कंपनी आर्सेलरमित्तल के मालिक हैं. मित्तल की संपत्ति में 11.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और अब यह बढ़कर 31.40 अरब डॉलर हो गई है.

बात Gautam Adani Networth की करें, तो कमाई के मामले में गौतम अडानी तीसरे स्थान पर रहे. उनकी संपत्ति इस कैलेंडर ईयर में 6.52 अरब डॉलर बढ़कर 85.2 अरब डॉलर हो गई. अडानी पावर लिमिटेड, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स लिमिटेड जैसी अडानी कंपनियों के शेयरों में 2025 में अब तक 23-36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एसीसी लिमिटेड, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस , अडानी टोटल गैस लिमिटेड और एनडीटीवी के शेयरों में 13-35 फीसदी की गिरावट आई.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति