महापौर ने एमसीडी की बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ

नई दिल्ली
दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक विशेष बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पार्षद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए महापौर राजा इकबाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक प्रयास और सहयोग के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को समर्पण और एकता के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि नागरिक समस्याओं का समाधान किया जा सके और दिल्ली की जनता का कल्याण सुनिश्चित हो।

महापौर ने जानकारी दी कि विशेष बैठक के दौरान नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने दिल्ली नगर निगम की नागरिक प्रशासन को सुदृढ़ करने और राजधानी के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

महापौर ने कहा कि नगर निगम दिल्ली के नागरिकों को सर्वोत्तम श्रेणी की नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रभावी सेवा वितरण, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन पर निगम के फोकस को रेखांकित किया तथा सभी पार्षदों से जनकल्याण और शहरी विकास से जुड़ी पहलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम जनसहभागिता को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निगम द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि दिल्ली को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित राजधानी के रूप में स्थापित किया जा सके।

महापौर ने बताया कि निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शालीमार बाग-बी की अनीता जैन, द्वारका-बी की मनीषा देवी, विनोद नगर की सरला चौधरी, अशोक विहार की वीना असीजा, ग्रेटर कैलाश के अंजुम मंडल, दिचाऊं कलां की रेखा रानी और चांदनी चौक के सुमन कुमार गुप्ता शपथ ली।

वही आम आदमी पार्टी (आआपा) से दक्षिण पुरी के राम स्वरूप कनौजिया, मुंडका के अनिल और नारायणा के राजन अरोड़ा ने शपथ ली। कांग्रेस की ओर से संगम विहार-ए से सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज की। जबकि चांदनी महल से मोहम्मद इमरान ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) के उम्मीदवार ने शपथ ली। 

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति