लखनऊ-हरदोई सीमा पर बन रहे पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क को मिल रही रफ्तार

31 जनवरी 2026 तक प्रमुख कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बाउंड्री वाल, गेट कॉम्प्लेक्स और ऑफिस बिल्डिंग के नवीनीकरण को गति

सीएम योगी की महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ पूरा कराने के लिए निरंतर की जा रही निगरानी

लखनऊ,

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को देश का प्रमुख वस्त्र एवं परिधान हब बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में लखनऊ-हरदोई सीमा पर विकसित किए जा रहे एक हजार एकड़ के पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। योगी सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ पूरा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय कर रही है।

योगी सरकार द्वारा पार्क में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पीएम मित्र पार्क की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कार्य दो चरणों में संचालित है। पहले चरण में आईआईएम लखनऊ से रायथा अंडरपास (बाहरी रिंग रोड) तक 8.40 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, जिसमें से 6.2 किमी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस चरण की कुल लागत 409.39 करोड़ रुपये है, जिसमें से 206.95 करोड़ रुपये की निधि का आवंटन किया जा चुका है।दूसरे चरण में रायथा अंडरपास से पीएम मित्र पार्क तक 14.28 किमी सड़क निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है।

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क में बाउंड्री वॉल का कार्य 73 प्रतिशत, ऑफिस स्पेस के नवीनीकरण का कार्य 55 प्रतिशत तथा गेट कॉम्प्लेक्स का कार्य 20 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं, पार्क के भीतर 132 केवी रिसीविंग सब-स्टेशन और 26 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए एलओआई जारी कर दिया गया है।

जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी योगी सरकार की ठोस पहल दिखाई दे रही है। एसटीपी दौलतगंज (8+8 एमएलडी) से पीएम मित्र पार्क के भीतर तृतीयक उपचार संयंत्र (टीटीपी) का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा गोमती नदी से 8.25 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए 458.50 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि उपलब्ध कराई गई है।

योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीएम मित्र पार्क परियोजना के बाउंड्री वॉल, गेट कॉम्प्लेक्स और ऑफिस बिल्डिंग के नवीनीकरण का कार्य 31 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। यह परियोजना न केवल प्रदेश में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र निवेश मानचित्र पर एक मजबूत पहचान भी दिलाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति