‘संदेशे आते हैं’ का नया अवतार: बॉर्डर-2 के लिए रीमेक पर बोले भूषण कुमार

मुंबई

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की कहानी से लेकर म्यूजिक तक सब कुछ सुपरहिट रहा था। फिल्म में सोनू निगम का गाया एक सॉन्ग था 'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं', यह गाना हर किसी के दिल को छू गया। सीमा पर तैनात जवानों से लेकर आम लोगों तक ने इस गाने को इतना प्यार दिया कि आज भी यह लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। सोनू निगम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को अभी तक 3 करोड़ 70 लाख बार सुना जा चुका है और अल्ट्रा बॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर इसके 2 करोड़ व्यूज है। खुशखबरी यह है कि बॉर्डर-2 के लिए मेकर्स इस गाने को रीमेक करेंगे।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार ने बताया कि इस बार गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया, "इस बार 'संदेशे आते हैं' के लिए हमने अन्य गायकों को भी शामिल किया है। हम यह सॉन्ग 2 जनवरी को लोंगेवाला में जवानों के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं, क्योंकि यह गाना बहुत खास है। हमने पूरी कोशिश की है कि इसमें पहले गाने जैसा ही इमोशन हो और साथ ही इसमें आज के दौर की धुन भी हो।" बताया जा रहा है कि इस बार लिरिक्स में भी कुछ चेंज किए जा सकते हैं। मालूम हो कि बॉर्डर मूवी का पहला पार्ट 1997 में हुए लोंगेवाला की जंग पर ही आधारित थी।

'सनी सर के बिना बॉर्डर-2 बनाना असंभव'
सनी देओल की तारीफ करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, "सनी सर के बिना बॉर्डर-2 बनाना असंभव है। इतनी मेहनत और इतना वक्त देने के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे पास शब्द नहीं हैं।" भूषण कुमार ने बताया कि पिछले पार्ट की तुलना में इस बार वह थोड़े नर्वस हैं क्योंकि लोग मूवी को पिछले पार्ट के साथ कंपेयर करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं इस वक्त बहुत घबरा रहा हूं क्योंकि यह फिल्म हमारे लिए बहुत इमोशनल है। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। जब भी मैं वरुण के पिता (डेविड धवन) से बात करता हूँ, तो मैं उनसे कहता हूं, 'वरुण ने शानदार काम किया है'।”

पहले पार्ट की तुलना में कई गुना है बजट
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट महज 10 करोड़ रुपये की लागत में बना था और इसका वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 65 करोड़ 57 लाख रुपये रहा था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही आने जा रहा है जिसे बनाने में मेकर्स ने तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब इसके ट्रेलर का इंतजार रहेगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह भी जल्द ही पता चल जाएगा।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति