T20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर का हीरो बाहर! इटली ने अपने कप्तान को किया ड्रॉप

नई दिल्ली 
इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली है। इटली की टीम पहली बार किसी आईसीसी इवेंट का हिस्सा होगी। इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जो बर्न्स ने कप्तानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराया था। हालांकि, वही कप्तान अब भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा। इसकी जानकारी इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने मंगलवार 16 दिसंबर को दे दी है।
 
फेडरेशन ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2026 में जो बर्न्स उपलब्ध नहीं होंगे। जो बर्न्स और इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट भी साइन नहीं हुआ है। जो बर्न्स को टीम से बाहर किया जाना इटैलियन क्रिकेट के लिए एक बड़ा मुद्दा है। जुलाई 2025 में नीदरलैंड्स में एक ऐतिहासिक क्वालिफाइंग कैंपेन में इटली की टीम का नेतृत्व उन्होंने किया था और अब कुछ महीने के बाद वे टीम से बाहर हैं।

इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने अपने बयान में ये भी ऐलान किया है कि वेन मैडसेन को इटली की T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। यह अनुभवी बल्लेबाज आयरलैंड के आगामी T20I दौरे पर इटली की टीम की कप्तानी करेगा और फिर वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभालेगा। मैडसेन, जो पहले भी इटली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें टीम के साथ-साथ नेशनल टीम के लॉन्ग-टर्म कोचिंग और डेवलपमेंट फ्रेमवर्क में भी एक अहम खिलाड़ी माना जाता है।

जो बर्न्स को टीम से बाहर करना सभी के लिए हैरानी की बात हो सकती है, क्योंकि उनकी कप्तानी में दमदार प्रदर्शन टीम ने किया था। वहीं, कैप्टेंसी चेंज पर फेडरेशन ने कहा कि यह फैसला स्थिरता, तालमेल और निरंतरता को ध्यान में रखकर लिया गया है। मैडसेन को इस स्टेज पर फेडरेशन ने सबसे सही लीडर माना है। फेडरेशन ने शॉर्ट-टर्म चीजों को नजरअंदाज करते हुए लॉन्ग-टर्म टीम बैलेंस को प्राथमिकता दी है।
9 फरवरी से शुरू होगा अभियान

इटली की टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत 9 फरवरी को करेगी। कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ टीम अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। फेडरेशन ने कहा कि वह व्यक्तिगत मामलों पर और कोई टिप्पणी नहीं करेगा, बल्कि तैयारियों पर पूरी तरह ध्यान देगा और क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर टीम के ऐतिहासिक डेब्यू से पहले माहौल को शांत बनाए रखेगा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति