भारतीय क्रिकेट की धूम: ICC टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा का उछाल, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर

नई दिल्ली 
तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज में धमाकेदार बैटिंग करने का इनाम ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है। वह अब टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। अभिषेक नंबर-1 की पोजिशन पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा की इस छलांग से पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के जोस बटलर को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है। जोस बटलर तो टॉप-5 में बने हुए हैं, मगर साहिबजादा फरहान 6ठे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं, उन्होंने करियर हाईएस्ट रेटिंग भी हासिल कर ली है।

तिलक वर्मा ने कटक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 26 रन बनाने के बाद पिछले हफ्ते न्यू चंडीगढ़ में 62 और धर्मशाला में 26 रन बनाए थे, उन्हें इस कंसिस्टेंट बल्लेबाजी का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला है। तिलक वर्मा इसी साल जनवरी में टॉप-2 तक पहुंच गए थे, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग थी।

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को ताजा टी20 रैंकिंग में 29 पायदान का फायदा हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में 61 रनों की पारी खेली थी, हालांकि उनकी पूरी टीम 117 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जबकि क्विंटन डी कॉक की दूसरे T20I में मैच जिताने वाली 90 रनों की पारी ने उन्हें 14 स्थान ऊपर 53वें स्थान पर पहुंचा दिया है।

T20I बॉलिंग रैंकिंग में चक्रवर्ती, जिन्होंने पिछले हफ्ते खेले गए दो T20I में दो-दो विकेट लिए, ने अपने खाते में 36 रेटिंग पॉइंट जोड़े हैं, जिससे उनका स्कोर करियर के बेस्ट 818 पॉइंट तक पहुंच गया है।

दोनों टीमों के तेज गेंदबाज रैंकिंग में ऊपर आए हैं। भारत के बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्हें धर्मशाला में 13 रन देकर दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था, चार स्थान ऊपर 16वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन (14 स्थान ऊपर 25वें स्थान पर) और लुंगी एनगिडी (11 स्थान ऊपर 44वें स्थान पर) ने भी तरक्की की है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति