यूपी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, बरेली में पुलिस छापे के बाद मची अफरा-तफरी

 बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट पकड़ा है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने एक लड़की को पकड़ लिया. वहीं उसके साथ 6 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया है. इनमें गोलीकांड का एक आरोपी भी शामिल है. लड़की के साथ पकड़े गए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पिछले लंबे समय से पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही थी. टीम बनाकर पुलिस ने रात में छापा मारा तो पूरी कहानी सामने आ गई. छापेमारी के दौरान जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, फ्लैट के अंदर अफरा-तफरी मच गई. होटल के कमरों से निकलकर लोग भागने लगे.

गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. पूरी कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई. एक के बाद एक होटल के अलग-अलग कमरों से पांच लड़कों को पकड़ा गया. इस मामले में कॉलगर्ल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे को आगे बढ़ाने के लिए बाइपास को पॉइंट बनाया हुआ था. यहां पर वह इशारों से लोगों को फंसाती थी और फिर होटल ले जाती थी.

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गोलीकांड का आरोपी भी अरेस्ट हुआ है. पुलिस ने पहले से ही प्लानिंग बनाकर होटल को घेर लिया था. आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया. हालांकि कुछ ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन वे पकड़े गए.

इस मामले में थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी रोहित ठाकुर शामिल है, जो पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है. इसके अलावा सोनू, बसंत, अभय विक्रम, सुधांशु और एक कॉलगर्ल को अरेस्ट किया गया है.

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं. इसमें कुछ दवाइयां भी शामिल हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से छह मोबाइल, 4100 रुपये कैश और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं. ये सभी चीजें सील कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति