डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव में खेल विकास को बढ़ावा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के लिए 6.04 करोड़ स्वीकृत

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने राज्य शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, एस्ट्रोटर्फ़ रिप्लेसमेंट एवं आधारभूत संरचना उन्नयन से क्षेत्र राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर होगा और सशक्त..

राजनांदगांव, 12 दिसंबर 2025 – राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र तथा पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट, भवन एवं सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों हेतु लगभग 6 करोड़ 4 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से राजनंदगांव क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगी।

शासन द्वारा प्रदत्त इस प्रशासनिक स्वीकृति के अंतर्गत लगभग 5 करोड़ 95 लाख रुपए (गैर-SOR दर) से कार्यों की प्रारंभिक स्वीकृति देते हुए आवश्यक नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुपालन के साथ कार्य संपादन का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह निर्णय न केवल खेल अधोसंरचना को आधुनिक रूप देगा, बल्कि युवाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा खेल अवसर उपलब्ध कराने में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इसके साथ ही खेलो इंडिया प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत पिछले माह भी राजनांदगांव में कुल लागत राशि 9.50 करोड़ से 08 लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल चुकी है। जिसका केंद्रांश 6.36 करोड़ + राज्यांश 3 करोड़ रहेगा।

इस निर्णय के बाद वि.स अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा, राजनांदगांव के जनप्रतिनिधि के रूप में, इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। यह स्वीकृति हमारे युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने, उनके कौशल को निखारने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु मजबूत मंच प्रदान करने में सहायक होगी।

उन्होंने आगे कहा कि राजनांदगांव सदैव प्रतिभाओं की भूमि रही है, यह नई स्वीकृति हमारे खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने वाली है। उन्होंने राजनांदगांव की जनता को विश्वास दिलाता हुए कहा कि मैं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रत्येक आवश्यक कार्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति