अमेरिका के रेसिंग जगत को बड़ा झटका, विमान दुर्घटना में ग्रेग बिफल की पत्नी और दोनों बच्चे भी शामिल

फ्लोरिडा

रेसिंग की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अमेरिका में हुए एक विमान हादसे ने NASCAR समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है. उत्तरी कैरोलिना के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट के पास  सुबह एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें रिटायर्ड NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी और बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे रेसिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. 

अधिकारियों के मुताबिक, सेसना C550 बिजनेस जेट ने सुबह करीब 10 बजे स्टेट्सविले एयरपोर्ट से फ्लोरिडा के लिए रवाना हुआ था. हालांकि टेकऑफ के कुछ ही समय बाद पायलट को किसी समस्या का आभास हुआ और विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की गई. इसी दौरान विमान संतुलन खो बैठा और जमीन से टकरा गया. टक्कर के साथ ही विमान में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर ही सभी सवारों की मौत हो गई. 

यह भयानक हादसा चार्लोट से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर में हुआ. नॉर्थ कैरोलिना स्टेट हाईवे पैट्रोल के अनुसार, विमान बहुत तेजी से नीचे आया और गिरते ही आग की लपटों में घिर गया. उस समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी. विमान जिस कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड था, वह ग्रेग बिफल से जुड़ी बताई जा रही है.

इस विमान में ग्रेग बिफल के साथ उनकी पत्नी क्रिस्टीना, पांच साल का बेटा राइडर और 14 साल की बेटी एम्मा मौजूद थे. इनके अलावा परिवार के करीबी दोस्त और उनके बच्चे भी इस उड़ान में मौजूद थे. परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी है और इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती. 

हादसे के वक्त पास के लेकवुड गोल्फ क्लब में मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए. मलबा गोल्फ कोर्स के एक हिस्से तक फैल गया था. फिलहाल इस दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो सकेगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति