टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा फैसला: शुभमन गिल को किया बाहर, टीम इंडिया का नया उपकप्तान तय

नई दिल्ली 
भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि वाइस कैप्टन भी बदला गया है। शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब अक्षर पटेल उपकप्तानी करेंगे। वे पहले भी उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी।
 
एशिया कप 2025 से टी20 टीम के वाइस कैप्टन और ओपनर रहे शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन को मौका दिया गया है, जो बैकअप विकेटकीपर और ओपनर होंगे। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। यही दो बड़े बदलाव इस टीम में हुए हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)

हालांकि, सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले थे और इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनिंग स्क्वॉड का हिस्सा रहे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल बाहर हैं। रोहित, विराट और जडेजा संन्यास ले चुके हैं, जबकि सिराज, जायसवाल, चहल और पंत को टी20 टीम में काफी समय से जगह नहीं मिले है। ऐसे में उनके सिलेक्शन की बात ही नहीं उठती। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम का ऐलान किया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति