पैसों के सौदे से रिश्ते तक: युवती से जबरन विवाह, फिर दूल्हे के साथ सनसनीखेज घटना

देवरिया 
यूपी के देवरिया से न्यूड वीडियो, जबरन शादी और फिर दूल्हे के साथ दुल्हन द्वारा बड़ा कांड कर दिए जाने का मामला सामने आया है। यहां की एक लड़की द्वारा आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक लड़के को एक्स पर मैसेज भेजा गया। संपर्क होने पर लड़की ने अपना मुंह छिपाकर एक हजार रुपए में 10 मिनट तक अपने प्राइवेट पार्ट्स (न्यूज वीडियो) दिखाने की पेशकश की। लड़का इस झांसे में आ गया। उसने लड़की का न्यूड वीडियो देखा। इस दौरान लड़की ने स्क्रीनशॉट लेकर लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे लाखों रुपए वसूल लिए।

लड़के का कहना है कि ब्लैकमेलिंग के तहत ही उसने शादी की शर्त रख दी। 2021 में गोरखपुर और लखनऊ में उसने मुलाकात की। 2023 में वह हैदराबाद पहुंच गई और आत्महत्या की धमकी देकर शादी के लिए मजबूर कर दिया। मार्च 2025 में दोनों ने मंदिर में शादी की। कोर्ट में शादी को रजिस्टर भी कराया। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद लड़की चार लाख रुपए नकद और जेवर लेकर फरार हो गई।

लड़के का कहना है कि शादी के बाद भी वह किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती रहती थी। उसने 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए। बाद में पता चला कि वह युवक उसका दूसरा पति था। यह जानकर युवक हैरान रह गया कि उसके साथ लड़की ने तीसरी शादी की है। लड़के के अनुसार लड़की देवरिया की ही रहने वाली है और वह फरार होकर यहीं आई है। आंध्र का ये युवक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसने देवरिया में एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। बाद में महिला थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

लड़के का कहना है कि उसके साथ धोखा करने वाली लड़की का यही धंधा है। वह सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाती, उनसे शादी करती और फिर ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठती है। उसने देवरिया पुलिस से लड़की को ढूंढकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति