तेज मुनाफे का लालच बना ठगी की वजह, डेढ़ महीने में 65 लाख हड़पे, आरोपी पकड़ा गया

भानुप्रतापपुर

खुद की कंपनी में पैसा लगाकर डेढ़ महीने में दोगुना करने का लालच देकर 65,18,400 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. आरोपी जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था.

पीड़िता कामेश्वरी नाग ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई की कि आरोपी विनोद कुमार पांडे जैविक खाद का प्रचार-प्रसार करता था. प्रार्थिया का वर्ष 2023 में आरोपी विनोद कुमार पांडे से परिचय हुआ था. आरोपी ने प्रार्थिया को WFT कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने से डेढ़ माह में पैसा दोगुना मिलेगा, और कंपनी को खुद के द्वारा संचालित करना बताया था. कंपनी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए उसके खाता में पैसा जमा करने की बात कहते हुए प्रार्थिया एवं अन्य लोगों से 65,18,400 रुपए लेकर धोखाधड़ी की.

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया. थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिए बिलासपुर जिला भेजा गया. जहाँ आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना भानुप्रतापपुर लाया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति