फिर बदला मौसम का मिज़ाज: 48 घंटे तक तेज़ बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली 
मानसून (Monsoon) का सीज़न इस साल कमाल का रहा और देशभर में जोरदार बारिश हुई। पिछले सालों से तुलना की जाए, तो इस साल मानसून के दौरान ज़्यादा भारी बारिश हुई। मानसून के दौरान कई राज्यों में तो इतनी भारी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए और लोग भी जमकर भीगे। मानसून ने लोगों को तरबतर कर दिया और इस दौरान मौसम भी अच्छा रहा जिससे लोगों को गर्मी से आराम मिला। मानसून के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश रुकी नहीं है। अब देश में मौसम ने नई करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मानसून के सीज़न में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिली। इसके जाने के बाद कुछ समय के लिए बारिश रुकी, पर अब इसका सिलसिला फिर शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।
 
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?
मानसून के सीज़न में उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे उत्तराखंड में जमकर बादल बरसेंगे।
 
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश में मौसम ने नई करवट ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, माहे, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।

राजस्थान-दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और उसके कुछ समय बाद तक जोरदार बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर बना रहेगा। राजस्थान के कुछ जिलों में और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि राजस्थान और दिल्ली में दिन के समय धूप छाई रहेगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति