एक टीम बाहर, न्यूजीलैंड ने बनाई बढ़त, भारतीय टीम की जीत की राह मुश्किल

नई दिल्ली
 न्यूजीलैंड ने सोमवार (22 दिसंबर) को वेस्टइंडीज को 323 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी, जबकि उन्हें जीत के लिए 462 रन का टारगेट मिला था. आईपीएल 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज जैकब डफी ने 5 विकेट लिए और स्पिनर एजाज पटेल ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया.

इस जीत से न्यूजीलैंड WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब उनके पास 28 पॉइंट्स और 77.77 प्रतिशत अंक हैं. साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज सबसे नीचे है और उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. वेस्टइंडीज ने अब तक इस WTC चक्र में आठ में से सात टेस्ट हारे हैं.
    
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रन से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह मजबूत की है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक छह में से छह मैच जीते हैं और उनके पास 72 पॉइंट्स और 100 प्रतिशत अंक हैं. इंग्लैंड सातवें नंबर पर है. भारत छठे नंबर पर है और उनके पास 48.15 प्रतिशत अंक हैं. भारत ने अब तक नौ में से चार मैच जीते हैं.

भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की कितनी उम्मीद

भारतीय टीम के पास अब कुल 9 टेस्ट मैच बचे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर क्लीन स्वीप के बाद फाइनल खेलने की उम्मीदें धुंधली हो चुकी है. फैन होने के नाते जरूर आप भरोसा करेंगे कि टीम आगे आएगी लेकिन समीकरण पर ध्यान दें तो ये नामुमकिन जैसा है. बचे हुए 9 में से भारत को 7 मैच जीतना है जिसमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर पर खेलना है.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति