दबाव के पलों में चमकते हैं विराट कोहली, बड़े मौके ही उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद हैं: दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली 
टीम इंडिया और आईपीएल में आरसीबी के लिए वर्षों तक खेले पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने किंग कोहली को बड़े मौकों का खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे भी लोग होते हैं जो मैच में बड़ा मौका आने पर सोचते हैं कि अब क्या करना है लेकिन कोहली तो मैच शुरू होने से पहले ही सोचते हैं कि इस तरह के मौके आएं।

दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम में बहुत ज्यादा समय बिताया है। इंडियन ड्रेसिंग रूम के साथ-साथ आरसीबी के ड्रेसिंग रूम को भी दोनों ने काफी वक्त तक साथ में शेयर किया है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग मानी जाती है। बर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को लेकर कहा,'मुझे लगता है कि वह बिग मोमेंट्स के लिए ही बना है क्योंकि वह किसी भी अन्य के मुकाबले ऐसे मौके ज्यादा चाहता है। लोग जब ऐसे बिग मोमेंट आते हैं तो सोचते हैं- ओह, मैं क्या करूं? और वह मैच शुरू होने से पहले ही चाहता है कि ऐसे मोमेंट उसके साथ आएं।'

दिनेश कार्तिक ने कहा कि कोहली और उनका रिश्ता आपसी भरोसे और सम्मान का है। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्र में उनसे थोड़ा बड़ा हूं लेकिन उम्र का ये फासला नहीं है जिसकी वजह से वह मुझे सम्मान देते हैं।’ कार्तिक के मुताबिक कोहली की सबसे बड़ी खूबी ये है कि वह हमेशा जिम्मेदारी उठाने के लिए आतुर रहते हैं। किंग कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'वह एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्वी है लेकिन साथ में बहुत विनोदप्रिय भी है। वह एक सामान्य इंसान की तरह है, वैसे ही जैसे हममें से कोई भी है। ये अलग बात है कि वह एक असाधारण विश्व चैंपियन बल्लेबाज हैं। यह उनका एक पहलू है। उनका दूसरा पहलू है कि वह एक सामान्य इंसान है जो दिल्ली से है और जो किसी भी अन्य दिल्लीवालों की तरह जोक मारता है। शानदार फैमिली मैन हैं और उनके लिए मेरे दिल में हमेशा से बहुत इज्जत रही है।'

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति