AUS को डबल झटका! पैट कमिंस के लिए एशेज खत्म, T20 वर्ल्ड कप खेलना भी अनिश्चित

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए एशेज सीरीज 2025-26 समाप्त हो गई है। पहले दो टेस्ट मैचों में वे उपलब्ध नहीं थे, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में वे खेले। तीनों टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है, लेकिन अब खबर है कि पैट कमिंस बाकी के दो मैचों में नहीं खेलेंगे। चौथे टेस्ट मैच से वे पहले ही बाहर कर दिए गए हैं। इसके पीछे का कारण उनकी चोट है, जिससे वे उबर गए हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म हेल्थ को देखते हुए उन्हें फिलहाल के लिए टेस्ट टीम से दूर रखा जा रहा है। हालांकि, एक खबर ऑस्ट्रेलिया के लिए 440 वोल्ट के करंट जैसी है, क्योंकि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो सकते हैं।
 
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होना है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम के सिलेक्टर और मेडिकल स्टाफ उनको इस मेगा इवेंट से दूर रहने की सलाह दे सकता है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें पैट कमिंस नहीं हैं। हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सिलेक्शन के कुछ घंटे बाद कहा कि कमिंस की सीरीज एक मैच के बाद खत्म हो गई, जिससे एशेज जीतने में मदद मिली।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद वेस्टइंडीज टूर पर पैट कमिंस को लम्बर स्ट्रेस रिएक्शन का पता चला था, लेकिन एक एग्रेसिव रिहैब प्रोग्राम के बाद उन्होंने एडिलेड में शानदार बॉलिंग की, जहां उन्होंने छह विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को कप्तानी करते हुए 82 रन से जीत दिलाई। अब चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "वह ठीक हो गया है। वह बाकी सीरीज में कोई रोल नहीं निभाएगा और उसकी वापसी को लेकर हमने काफी समय से इस पर बात की थी।"

उन्होंने आगे बताया, "हम कुछ रिस्क ले रहे थे और जिन लोगों ने उस पर रिपोर्ट किया था, वे उस रिबिल्ड से जुड़े रिस्क को समझेंगे। अब हम सीरीज जीत चुके हैं और यही हमारा गोल था। इसलिए, उसे और रिस्क में डालना और लंबे समय के लिए उसे खतरे में डालना कुछ ऐसा नहीं है जो हम करना चाहते हैं और पैट इसके साथ सच में कम्फर्टेबल है।" मैकडोनाल्ड ने आगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पैट कमिंस की भागेदारी को लेकर कहा कि यह मंगलवार को दूसरे सिलेक्टर्स के साथ बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा।

नहीं खेले एक भी T20I मैच
कमिंस ने 2024 के बीच में कैरिबियन और USA में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई T20I नहीं खेला है। भारत और श्रीलंका में होने वाले अगले एडिशन के तुरंत बाद IPL 2026 शुरू होगा, जहां कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करेंगे। ऐसे में कमिंस के T20 वर्ल्ड कप के चांस के बारे में मैकडोनाल्ड ने कहा, "यह एक असेसमेंट होगा। मुझे लगता है कि किसी समय उनका चेक-इन स्कैन होगा और उनकी पीठ की स्थिति के बारे में और जानकारी इकट्ठा की जाएगी। वर्ल्ड कप का इंतजार है, कि वह वहां होंगे या नहीं। मैं सच में नहीं कह सकता। अभी यह काफी धुंधला है। हमें उम्मीद है।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति