केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 9 दिन में लागू होगा 8वां वेतन आयोग

नई दिल्ली

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 31 दिसंबर 2025 एक अहम तारीख है, क्योंकि इसी दिन 7वें वेतन आयोग की अवधि औपचारिक रूप से खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें तेज हो गई हैं। अक्टूबर 2025 में केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है। आयोग को नवंबर 2025 से करीब 18 महीने का समय दिया गया है, जिसमें वह वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा।

सरकारी परंपरा को देखें तो 1 जनवरी 2026 को नई वेतन संरचना की 'कागजी' प्रभावी तारीख माना जा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसी समय से कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर खाते में आने लगेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रभावी तारीख और असल भुगतान के बीच अक्सर लंबा गैप रहता है। 7वें वेतन आयोग में भी ऐसा ही हुआ था। जनवरी 2016 से वेतन लागू माना गया, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी जून में मिली और उसके बाद जाकर नई सैलरी और एरियर मिलना शुरू हुआ।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

अब सवाल है कि 8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ सकती है। अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन पुराने आयोगों के आधार पर अनुमान लगाए जा रहे हैं। 6वें वेतन आयोग में औसतन 40% तक बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 7वें वेतन आयोग में यह बढ़ोतरी करीब 23–25% रही, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। 8वें वेतन आयोग में शुरुआती अनुमान 20% से 35% तक की बढ़ोतरी की ओर इशारा कर रहे हैं। फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच रह सकता है, जिससे खासकर निचले स्तर के कर्मचारियों को बेहतर फायदा मिल सकता है।

हालांकि, अंतिम फैसला कई बातों पर निर्भर करेगा। आने वाले महीनों में महंगाई का स्तर, सरकार की वित्तीय स्थिति, टैक्स से होने वाली आमदनी और राजनीतिक संतुलन। जानकारों का मानना है कि सरकार एक “फील-गुड” बढ़ोतरी देने की कोशिश करेगी, लेकिन भत्तों और डीए में बदलाव सोच-समझकर करेगी। फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि जनवरी 2026 सिर्फ संदर्भ तारीख होगी, जबकि असली सैलरी बढ़ोतरी और एरियर संभवतः 2026-27 के दौरान मिलेंगे। यानी उम्मीद रखें, लेकिन थोड़ा इंतजार करने के लिए तैयार भी रहें।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति