भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का किया ऐलान

 नई दिल्ली

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा. इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी. ये टी20 सीरीज टी20 विश्वकप के लिहाज से अहम है क्योंकि इसके तुरंत बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी.

बता दें की टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. हालांकि, भारत ने अभी वनडे टीम का ऐलान नहीं किया है.

न्यूजीलैंड की वनडे टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

न्यूजीलैंड की टी20 टीमः मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी.

ये है दौरे का फुल शेड्यूलः 

तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है. पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा, जबकि वनडे सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.

टी20 सीरीज का शेड्यूलः दोनों टीमों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी. पहला मैच नागपुर में होगा. दूसरा टी20 23 जनवरी को रायपुर में होगा. तीसरा टी20 25 जनवरी को गुवाहाटी में होगा. चौथा टी20 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. जबकि सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंत्तपुरम में होगा. इसके बाद 7 फरवरी से वर्ल्ड कप शुरू होगा.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति