मासूम के लिए वरदान बनी एयर एंबुलेंस: रीवा से भोपाल AIIMS तक मिनटों में पहुंचाई बच्ची

रीवा 
 विंध्य क्षेत्र में शुरू की गई एयर एंबुलेंस सेवा लगातार जिंदगियां बचाने में अहम अपनी भूमिका निभा रही है. हाली ही में रीवा से एक बार फिर एयर एंबुलेंस ने समय रहते एक मासूम की जान बचाने का काम किया है. मऊगंज निवासी 6 साल की बच्ची गंभीर लीवर फेल्योर की समस्या से पीड़ित थी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. बच्ची को तत्काल उच्च स्तरीय इलाज की आवश्यकता थी, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टरों ने उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया. इसके बाद बच्चे के लिए पीएम श्री एयर एंबुलेंस बुधवार को रीवा पहुंची और उसे तत्काल एयर लिफ्ट कर भोपाल एम्स मे भर्ती कराया गया.

बिना समय गंवाए मंगाई गई एयर एंबुलेंस

मऊगंज निवासी रोहित दुबे की 6 वर्षीय बच्ची अनवी दुबे को बीते दिनों संजय गांधी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. डॉक्टर्स ने पाया कि बच्ची का लिवर फेल होने की स्थिति में आ गया है और बिना समय गंवाए उसे भोपाल एम्स भेजना होगा. रीवा के डॉक्टर्स ने परिवार की सहमति ली, जिसके बाद बिना समय गंवाए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. मेडिकल टीम की निगरानी में बच्ची को सुरक्षित रूप से रीवा हॉस्पिटल से डॉ. अभिनव अवस्थी और 108 एम्बुलेंस चालक आजाद शाह सावधानी के साथ रीवा एयरपोर्ट ले गए. यहां एयर एम्बुलेंस पहुंचते ही बच्ची को एयर लिफ्ट कर भोपाल के एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया.

संजय गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक राहुल मिश्रा ने बताया, " मऊगंज निवासी 6 वर्षीय अनवी दुबे को लिवर फेलियर हुआ था. दो दिनों तक उसका इलाज संजय गांधी हॉस्पिटल में हुआ, जिसके बाद गंभीर अवस्था होने पर बच्ची उसे स्पेशल ट्रीटमेंट देने की जरूरत थी. इसके लिए डिप्टी सीएम के निर्देश से कलेक्टर प्रतिभा पाल और मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील अग्रवाल की सहमति के बाद एयर एम्बुलेंस बुलवाई गई और बच्ची को एयर लिफ्ट करके भोपाल एम्स हॉस्पिटल मे इलाज के लिए रेफर किया.''

बच्ची के परिजनों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार

डॉक्टर्स के मुताबिक भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज शुरू कर दिया गया है.चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे गंभीर मामलों में समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलना जीवन रक्षक साबित होता है. वहीं, परिजनों ने इस त्वरित और संवेदनशील व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति