वर्ल्ड कप 2027 में फिर दिखेगा विराट का जलवा, भारत के लिए सबसे भरोसेमंद मैच विनर

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद उनके फ्यूचर पर तलवार लटकने लगी थी, मगर अपने फेवरेट फॉर्मेट को विराट कोहली यूं ही अलविदा नहीं कहने वाले। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल धूम मचाने के बाद विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवा रहे हैं। बुधवार, 24 दिसंबर से शुरू हुए विजय हजारे टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया। लिस्ट-ए क्रिकेट में पिछली 4 पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। किंग कोहली की इस रेड हॉट फॉर्म को देखते हुए उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि विराट वर्ल्ड कप 2027 के लिए एकदम तैयार हैं और उनसे बड़ा मैच विनर भारत में पैदा नहीं हुआ।

राजकुमार शर्मा ने बात करते हुए कहा, "बहुत अच्छा है, शानदार है..अपनी फॉर्म को जारी रखा है, जैसा उन्होंने भारत के लिए दो शतक बनाए थे। उसी लय में शानदार बल्लेबाजी की है आज भी, मैच दिल्ली को जीताया है। काफी समय बाद वो डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे थे। बेहद शानदार पारी खेली।

देखिए वो शानदार फॉर्म में है। उसने भारत के लिए पिछले दोनों मैचों में शतक जड़े हैं। वो बेहतरीन फॉर्म में है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो सबसे ज्यादा कंसिस्टेंट है, मेरे हिसाब से वो वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वो इतना बड़ा क्रिकेट है कि उसे पता है कि उसे क्या चेंजिस करने हैं। वो लगातार कंसिस्टेंट ही रहा है, कभी-कभी ऐसा फेज आता है कि एक-दो पारियां खराब हो जाती है। इसका मतलब नहीं कि वो प्लेयर खराब हो गया है। उसके रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वो किसी ऊंचाईयों पर पहुंचा हुआ है।

मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि वो इतनी शानदार पारियां खेलता है और जितने मैच उसने भारत को जीताए हैं उतने आज तक भारत को किसी ने भी नहीं जीताए। मुझे गर्व होता है कि वो मेरा ट्रेनी है।"

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति