वनडे क्रिकेट में जो रूट का दबदबा: सबसे ज्यादा रन, रोहित-कोहली की भी टॉप-10 में एंट्री

नई दिल्ली 
आईसीसी रैंकिंग्स में जो रूट दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज हैं। वे लंबे समय से इस पोजीशन पर बने हुए हैं। हालांकि, साल 2025 जो रूट के लिए टेस्ट में नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में शानदार गुजरा है। जो रूट साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सामान्य तौर पर रूट के बारे में यह माना जाता है कि वे क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरा है। जो रूट ने साल 2025 में कुल 15 वनडे मैच खेले, जिसकी सभी 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.71 की शानदार औसत के साथ 808 रन बनाए हैं। इस साल उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।

जो रूट के बाद डैरिल मिचेल नंबर दो पर हैं। मिचेल ने 17 वनडे मैचों की 16 पारियों में 54.35 की औसत से 761 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से हैं, जिन्होंने 73.50 की शानदार औसत से 11 वनडे मैचों की 11 पारियों में 735 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके(706), वेस्टइंडीज के साई होप (670), पाकिस्तान के सलमान अली आगा (667) और अमेरिका के मिलिंद कुमार (652) क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं।

साल 2025 में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम भी टॉप-10 में शामिल हैं। विराट कोहली इस सूची में 8वें स्थान पर हैं, वहीं रोहित शर्मा 9वें नंबर पर मौजूद हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने साल 2025 में कुल 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी सभी 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 65.10 की औसत से 651 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के लिए भी यह साल अच्छा गुजरा है। उन्होंने 2025 में कुल 14 वनडे पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 50.00 की औसत से 650 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 2025 में वनडे में 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं, वहीं रोहित शर्मा के नाम 2 शतक और 2 अर्धशतक हैं।

वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 10वें नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र हैं। उन्होंने इस साल 14 मैचों में 604 रन बनाए हैं। इस दौरान रवींद्र की औसत 43.14 की रही है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति