क्रिसमस पर धार्मिक तनाव? चर्च के सामने बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा पाठ, गूंजे जय श्रीराम के नारे

बरेली
यूपी के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में क्रिसमस से एक दिन पहले बुधवार शाम को बजरंग दल के सदस्यों ने सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और ‘जय श्रीराम' व ‘हर हर महादेव' के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च द्वारा आयोजित क्रिसमस महोत्सव के दौरान हिंदू धर्म और समाज को गलत और आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे हिंदू जनभावनाओं को ठेस पहुंची है।

ईसाई मशीनरी मुर्दाबाद के लगाए नारे 
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "ईसाई मशीनरी मुर्दाबाद" जैसे नारे भी लगाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे से भी कम समय तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। 

बजरंग दल ने लगाया ये आरोप 
ज्ञापन के अनुसार, बजरंग दल ने आरोप लगाया है कि 23 दिसंबर को चर्च में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऑडियो-विजुअल शामिल थे, जिनमें कथित तौर पर धर्मांतरण, हिंदू मंदिरों और हिंदू समाज से संबंधित मुद्दों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। सीओ शिवम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है ‘‘और मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" सीओ ने यह भी कहा कि किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति