टोरंटो यूनिवर्सिटी के नजदीक गोलीबारी से दहशत, भारतीय छात्र की हत्या

टोरंटो

कनाडा के टोरंटो शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबोरो (UTSC) परिसर के पास गोलीबारी में 20 साल के एक भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई। यह घटना टोरंटो में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दूसरी गंभीर हिंसक वारदात के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इससे पहले हाल ही में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में टोरंटो निवासी अब्दुल गफूरी की तलाश कर रही है। उनकी मौत पर टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शिवांक भारत से जाकर वहां पीएचडी कर रहे थे। भारतीय दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर इस घटना पर शोक जताया है।

दूतावास ने कहा, “यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबोरो परिसर के पास हुई गोलीबारी की घटना में युवा भारतीय डॉक्टोरल छात्र श्री शिवांक अवस्थी की दुखद मृत्यु से हमें गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में वाणिज्य दूतावास शोकाकुल परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

पुलिस के अनुसार, शिवांक अवस्थी को मंगलवार को हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में पाया और घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय परिसर को कुछ समय के लिए लॉकडाउन किया गया। यह हत्या इस वर्ष टोरंटो में दर्ज की गई 41वीं हत्या है।

छात्रों में भय और आक्रोश

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबोरो के छात्रों में भय और गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया मंच रेडिट पर एक छात्र ने लिखा कि शिवांक को दिनदहाड़े परिसर के भीतर स्थित घाटी क्षेत्र में गोली मारी गई, जो छात्रों द्वारा अक्सर इस्तेमाल किया जाता है और जिसे विश्वविद्यालय प्रमुख क्षेत्र के रूप में प्रचारित करता रहा है। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे पहले भी सुरक्षा की कमी को लेकर शिकायतें कर चुके हैं। कई छात्रों ने आशंका जताई कि सीमित जानकारी और संदिग्धों के बारे में स्पष्ट विवरण न होने के कारण अब वे देर शाम की कक्षाओं और परीक्षाओं में शामिल होने से डर रहे हैं।

कौन थे शिवांक?

शिवांक अवस्थी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबोरो की चीयरलीडिंग टीम के भी सक्रिय सदस्य थे। टीम ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हम अपने प्रिय साथी शिवांक अवस्थी के अचानक चले जाने से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। वह अभ्यास के दौरान हमेशा सबका हौसला बढ़ाते थे और सभी के चेहरे पर मुस्कान ले आते थे। वह हमेशा हमारे UTSC चीयर परिवार का हिस्सा रहेंगे।”

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति