‘कांग्रेस को हिन्दुओं की चिंता कब से?’ कथा वाचकों के मुद्दे पर पुरंदर मिश्रा ने भूपेश–सिंहदेव को घेरा

रायपुर

हिन्दू कथा वाचकों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कब से हिंदुओं की चिंता करने लगी है. देश में कांग्रेसी मुगलों के पार्टनर हैं. कांग्रेस ने मुगलों की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा है, इसलिए कांग्रेस के नेता और अधिकारी जेल में हैं.

वहीं बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने “जी राम जी” को लेकर पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजनों को लेकर कहा कि गांधी जी अपने अंतिम समय में “हे राम” बोले थे. कांग्रेस देश में गांधी विरोधी साबित हो गई है. जो लोग राम के नहीं वो गांधी के कैसे होंगे? जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं.

दरअसल, एक दिन पूर्व दुर्ग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि कथा के नाम पर टोटका बताकर लोगों को गुमराह करते हैं. और भाजपा ने ‘हिन्दू खतरे में हैं’ बतलाकर तीन चुनाव जीता है.

भूपेश बघेल के इस बयान का पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्थन करते हुए कहा था कि धर्म गुरु वाकई में बेवकूफ बना रहे हैं, भावनाओं को उकेर रहे हैं. इसमें कोई दो मत नही की जो भी ये कह रहा है, उसके जरिए भारतीय जनता पार्टी को वोट मिल जाए. ये गुमराह कर रहे हैं.

इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुगलों ने हिंदुओं के पर कोई कार्रवाई की हो यह इतिहास में नहीं मिलता है. मैं भी इतिहास पढ़ता हूं, लेकिन कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिला. हम भी एक राज परिवार के हैं, मुसलमानों के समय में भी सरगुजा रियासत थी. कितने मुसलमान थे. हमारे यहां हिंदू सुरक्षित थे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति