यातायात पुलिस का रोड सेफ्टी 4E’s आधारित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न

सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं संवेदनशील यातायात प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

भोपाल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री शाहिद अबसार के मार्गदर्शन एवं विशेष पहल पर पुलिस परिवहन शोध संस्थान (PTRI) द्वारा 23 दिसंबर से 24 दिसंबर तक यातायात पुलिस रिफ्रेशर कोर्स का राज्य स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर के यातायात पुलिस निरीक्षक से आरक्षक स्‍तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “रोड सेफ्टी 4E’s मॉडल”—Education (शिक्षा), Engineering (अभियांत्रिकी), Enforcement (प्रवर्तन) और Emergency-Care (आपातकालीन देखभाल) पर आधारित आधुनिक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में उप पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.के. विद्यार्थी द्वारा 4E’s के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गोल्डन आवर के दौरान घायल व्‍यक्ति को बचाये जाने के लिए राहवीर एवं कैशलैस उपचार योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा द्वारा CPR/BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) का लाइव प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) कर व्यावहारिक रूप से जीवन-रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में डॉ. मयंक दुबे एवं श्री एस.एस.लल्‍ली द्वारा यातायात प्रबंधन से संबंधी सड़क अभियांत्रिकी व प्रवर्तन की कार्यवाही एवं संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में पुलिस की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर PTRI के सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, श्री विक्रम रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कार्तिकेय सहित अन्य प्रशिक्षण टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति