टी20 टीम में बड़ा फेरबदल: बाबर आजम, शाहीन अफरीदी समेत 4 दिग्गजों की छुट्टी की असली वजह क्या?

नई दिल्ली
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। 15 खिलाड़ियों की इस टीम में ना तो पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम है और ना ही शाहीन अफरीदी जैसे प्रीमियम तेज गेंदबाज का। ऐसे में पाकिस्तान के फैंस परेशान है कि कैसे इन स्टार खिलाड़ियों को पीसीबी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉप कर सकता है। तो बता दें कि इन स्टार प्लेयर्स को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि एक खास वजह से 4 खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 7 जनवरी से होने जा रहा है।
 
तो बता दें, पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ बिग बैश लीग (BBL) में अपनी कमिटमेंट्स की वजह से श्रीलंका के खिलाफ आने वाली T20I सीरीज में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच 7, 9 और 11 जनवरी को खेले जाने हैं। वहीं बिग बैश लीग 25 जनवरी तक चलेगी। ऐसे में यह पाकिस्तानी खिलाड़ी देश को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम उनके नंबर-1 स्पिनर शादाब खान की वापसी हो गई है। वह भी बीबीएल का हिस्सा थे। उनके अलावा अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है। यह सीरीज पाकिस्तान को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने का एक अहम मौका देगी, जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होने वाला है।

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति