दिल्ली में घना कोहरा बना परेशानी, IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को किया अलर्ट

नई दिल्ली

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने एक बार फिर से  हवाई सफर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से शनिवार और रविवार (28 दिसंबर) को सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई है, जबकि कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसके चलते IGI एयरपोर्ट अथॉरिटी (DIAL) यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए संपर्क में रहने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?
अथॉरिटी  ने कहा कि यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस (IndiGo, Air India, SpiceJet आदि) से संपर्क करें और फ्लाइट का 'रियल-टाइम स्टेटस' जरूर चेक करें। बता दें कि CAT-III सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जो एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के दौरान विमानों की लैंडिंग के लिए आधुनिक 'CAT-III' तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा कारणों से उड़ानों के समय में बदलाव किया जा रहा है।

यात्रियों को हो रही है परेशानी
23 दिसंबर से अब तक लगभग 270 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं और 10 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में 'घने से बहुत घना कोहरा' रहने का अनुमान है, जिससे यह समस्या और बढ़ सकती है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति