सांसद खेल महोत्सव में अव्यवस्था, पुरस्कार वितरण के वक्त बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

फिरोजाबाद 
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले स्थित दाऊदयाल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार शाम करीब छह बजे पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान हंगामा हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा, जिससे कई खिलाड़ियों को पुरस्कार नहीं मिल सके। नाराज खिलाड़ियों ने स्टेडियम का मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

खिलाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध किया
शनिवार को कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल और जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जूनियर, सीनियर और सब-जूनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग की स्पर्धाओं में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार की देखरेख में पुरस्कार वितरण शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जा सके थे कि तभी कुछ खिलाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

क्या है खिलाड़ियों का आरोप?
खिलाड़ियों का आरोप था कि विजेता टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कार नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे ट्रैकसूट, लोअर और टी-शर्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। खिलाड़ियों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी नाराजगी जताई। इन्हीं मुद्दों को लेकर हंगामा बढ़ गया और पुरस्कार वितरण समारोह रोकना पड़ा। 

क्या कहना है अधिकारियों का?
वहीं, इस मामले को लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। कुछ खिलाड़ियों द्वारा बैनर पर सांसद की फोटो न होने और आगरा में सांसद की ओर से पुरस्कार दिए जाने, जबकि फिरोजाबाद में ऐसा न होने को लेकर भी आपत्ति जताई गई। इसी कारण कुछ खिलाड़ियों को पुरस्कार नहीं मिल पाए, जिन्हें बाद में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति