ग्राम सुजापुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

जावरा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आतमीय स्वागत किया। पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय एवं जावरा के विधायक राजेंद्र पांडे के गृह गांव सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, हितानंद शर्मा, विधायक राजेंद्र पांडे, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मथुरा लाल डामोर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया। प्रदीप उपाध्याय ने आभार माना।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति