अक्षय खन्ना पर भड़के दृश्यम 3 के निर्देशक अभिषेक? बोले– अकेले फिल्म चलाकर दिखाओ

मुंबई

अक्षय खन्ना जहां एक तरफ धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दृश्यम 3 से उनके बाहर होने को लेकर भी काफी चर्चा में है। अब अक्षय के बाहर होने पर दृश्यम के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर हुआ क्या था और कब अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

शूटिंग से 5 दिन पहले छोड़ी फिल्म
अक्षय के फिल्म छोड़ने को लेकर अभिषेक ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'ये सब हुआ नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद। उन्होंने शूटिंग से 5 दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी। लुक लॉक हो गया था, कॉस्ट्यूम बन गए थे, नरेशन हो गया था और उन्हें पसंद भी आई थी।'

इस वजह से अक्षय को नहीं पहना सकते थे विग
उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय ने यह फिल्म धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले छोड़ी थी जब एक्टर ने विग पहनने के लिए कहा। अभिषेक ने बताया कि क्योंकि फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पहले पार्ट खत्म हुआ तो अक्षय के किरदार को तीसरे पार्ट में विग नहीं पहना सकते थे। उन्होंने इस बारे में अक्षय से बात भी की और उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। अभिषेक ने हालांकि समझाया कि इस पर आगे देख सकते हैं कुछ, लेकिन अक्षय फिल्म से बाहर हो गए।

फीस को लेकर गलत अपडेट
अभिषेक ने इस खबर को भी गलत बताया जिसमें कहा गया कि अक्षय को 21 करोड़ मिल रहे थे फिल्म के लिए। उन्होंने फाइनल अमाउंट बताने से मना किया जिस पर उन्होंने अभिषेक को साइन किया था।

अक्षय को लेकर अभिषेक बोले- सोलो फिल्म करके देखो
अभिषेक ने आगे अक्षय के इस फैसले को लेकर कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके पास के लोग उन्हें बोल रहे हैं कि वह सुपरस्टार बन जाएंगे और उन्हें कुछ ऐसा देखना चाहिए जो सिर्फ उन पर हो। तो मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा और कहूंगा कि एक सोलो फिल्म की कोशिश करो। जब उनके पास कोई जवाब नहीं होगा तब उन्हें पता नहीं होगा क्या कहना है। ये सब काफी बेवकूफी है क्योंकि हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मैं रुक गया क्योंकि मुझे लगा कोई पॉइंट नहीं है इस इंसान से बात करने का अभी। वह किसी और ही प्लैनेट में हैं।’

फिल्म की जो सिचुएशन है उसको लेकर अजय देवगन का क्या सीन है उसको लेकर अभिषेक ने कहा, ‘उन्होंने सब कुछ अब मुझपर छोड़ दिया है। खैर ये मुझसे ज्यादा अक्षय और प्रोडक्शन से है। मैं इस बात को छोड़ना चाहूंगा कि हमें इसे कैसे निपटना है।’

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति