आज तक कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई जो दीप्ति शर्मा करने जा रही हैं, ऐतिहासिक पल करीब

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस श्रीलंका 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। दीप्ति ने इसी सीरीज के दौरान वुमेंस T20I क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा छुआ था, अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 151 विकेट है। अगर आज श्रीलंका के खिलाफ दीप्ति एक विकेट लेती हैं, तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन जाएगी। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट्ट के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं।

दीप्ति शर्मा ने अभी तक खेले 132 मैचों की 129 पारियों में 18.94 की औसत और 6.11 की इकॉनमी के साथ 151 विकेट चटकाए हैं। वहीं इतने ही विकेट मेगन शट्ट ने 17.70 की औसत और 6.40 की इकॉनमी के साथ लिए हैं। दीप्ति एक विकेट लेते ही वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में 152 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन जाएगी। दीप्ति शर्मा के अलावा इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से 100 से अधिक विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज राधा यादव हैं, हालांकि वह फिलहाल टी20 टीम से बाहर हैं। बता दें, श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की इस सीरीज के पहले 4 मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की नजरें आज पांचवां मैच भी जीत सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी।

तिरुवनंतपुरम के न्यूग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में यह सीरीज का तीसरा मैच है। पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने डोमिनेट करते हुए जीत दर्ज की थी। पिछले मुकाबले में तो टीम इंडिया ने अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था। आज के मुकाबले में भी फैंस एक हाईस्कोरिंग गेम की उम्मीद करेंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति