जयदीप अहलावत बने Drishyam 3 का नया सितारा, अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस

मुंबई

एक्टर अजय देवगन जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट के साथ लौटने वाले हैं. जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. इसी बीच अब खबर मिल रही है कि एक्टर जयदीप अहलावत ने फिल्म में अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर दिया है और वो जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

बता दें कि इस फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरी हो गया है और अब 8 जनवरी से गोवा में फिल्म की शूटिंग होने वाली है. जो फरवरी तक चल सकती है. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट गोवा में ही रहेगी. स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. जिसे आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजा
हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ दिया है. इसे लेकर फिल्म के मेकर्स ने एक्टर को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल, अक्षय खन्ना पहले पार्ट से ही इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद इसे अचानक छोड़ने की बात सामने आई थी. इसी बीच मीडिया से बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने बताया कि यह विवाद फीस को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय खन्ना के लुक को लेकर हुआ है.

फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कहा कि ‘दृश्यम 3’ एक कहानी की निरंतरता वाली फिल्म है, जो पिछली फिल्म के खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद शुरू होती है. ऐसे में अक्षय का बाल उगाने या विग पहनने की मांग कहानी और टाइमलाइन से मेल नहीं खाती थी. हालांकि पहले वो इस बात के लिए राजी हो गए थे, लेकिन बाद में दोबारा बाल रखने की जिद पर अड़ गए, जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हुई और वे फिल्म से बाहर हो गए.

प्रोड्यूसर ने कहा कि उनके अचानक लिए गए इस फैसले से प्रोडक्शन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि सेट लग चुके थे और शूटिंग शुरू हो गई थी. इसी नुकसान की भरपाई के लिए मेकर्स कोर्ट में मुआवजे की मांग कर सकते हैं. फिलहाल अक्षय खन्ना ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति