पाकिस्तान की बढ़ी चिंता, टी20 वर्ल्ड कप में शाहीन शाह अफरीदी का खेलना संदेह के घेरे में

नई दिल्ली 
पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया से बुधवार को स्वदेश लौट रहे हैं और उनका भारत और श्रीलंका में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है।
 
शाहीन को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में उपचार के लिये बुला लिया है। उन्हें बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिये फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। बीबीएल में पदार्पण कर रहे शाहीन का प्रदर्शन औसत रहा है। वह 2021-22 में घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय क्रिकेट से दूर रहे थे। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत के बाद उन्हें वापस बुलाया गया है। उनकी चोट को लेकर प्रारंभिक फीडबैक यही मिला है कि उन्हें पूरे आराम की जरूरत है और चोट से उबरने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि चोट की गंभीरता और उससे उबरने में लगने वाले समय के बारे में बोर्ड के डॉक्टरों से मिलकर ही पता चल सकेगा। शाहीन ने बीबीएल टीम द्वारा जारी बयान में कहा, ‘ब्रिसबेन में खेलने में बहुत मजा आया और मुझे दुख है कि इस बार पूरे सत्र में नहीं खेल सकूंगा। उम्मीद है कि जल्दी मैदान पर लौटूंगा।’ शाहीन शाह अफरीदी अगर टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलते हैं तो ये पाकिस्तान के लिए एक तगड़ा झटका होगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति