साई पल्लवी की बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार, जानें रिलीज डेट

मुंबई

साईं पल्लवी साउथ की शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. साईं उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. वहीं अब वे बॉलीवुड में भी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के साथ डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं साईं पल्लवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं? चलिए यहां हम आपको बताते हैं.

साल 2026 -2027 में साई पल्लवी की आएंगीं ये फिल्म
साल 2026 और 2027 में साई पल्लवी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रही हैं. दरअसल उनकी कई धमाकेदार फिल्में लाइन से रिलीज होने वाली हैं. इनमें से बॉलीवुड की दो पार्ट वाली माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म रामायण से मेरे रहों तक शामिल हैं. इन फिल्मों से वे हिंदी सिनेमा में एंट्री करेंगी. उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट ये है.

रामायण: पार्ट 1
साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्मों में रणबीर कपूर स्टारर एक लार्ज स्केल माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म रामायण पार्ट 1 है. ये फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज होने वाली है. इस पौराणिक फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगीं. फिलहाल ये फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में हैं. 

रामायण: पार्ट 2
इसके बाद रामायण का
पार्ट 2 दिवाली 2027 को रिलीज होगी. यह सीक्वल राम, सीता और रावण की गाथा को आगे बढ़ाएगा, जो भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. अगर साई पल्लवी दोनों भागों में सीता की भूमिका निभाती हैं, तो वह यकीनन से अपनी जनरेशन की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में शुमार हो जाएंगी. ये फिल्म नमित मल्होत्रा ​​द्वारा प्रोड्यूस दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है. फिल्म की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं. 

मेरे रहो
साई पल्लवी आमिर खान के बेट जुनैद खान संग भी फिल्म मेरे रहो में नजर आएंगीं. ये एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसे 2025 में रिलीज होना था लेकिन फिर इसे समर 2026 के लिए पोस्टपोन्ड कर दिया गया है. फिलहाल इसकी रिलीज होने की तारीख तय होनी बाकी है. सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेरे रहो' जुनैद की सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म होगी. वहीं, साई पल्लवी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक
गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ये एक बायोपिक फिल्म है. जिसमें साई आइकॉनिक सिंगर का किरदार निभाएंगी ये एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट होने की उम्मीद है. इसकी रिलीज डेट अनआउंस होना बाकी है. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति