‘घर कब आओगे’ गाना रिलीज, ‘बॉर्डर 2’ से जुड़ी पुरानी यादों को करेगा ताजा

मुंबई 

जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' हर 90s किड की यादों में आज भी ताजा है. फिल्म में दिखाया गया रॉ-एक्शन और इमोशन अभी तक लोगों को महसूस होता है. उस फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं' आज भी लोग यूं ही गुनगुनाने लगते हैं. उस गाने में वो ताकत थी कि उसे सुनकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं. आज, वही गाना एक नए अंदाज के साथ दोबारा सुना जा रहा है. 

'बॉर्डर 2' फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे'

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाली है. लगभग दो हफ्तों पहले इसका दमदार टीजर आया था, जिसने पुरानी यादें ताजा कीं. अब फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' सामने आया है, जो वही याद और मैलोडी के साथ दर्शकों के बीच लौटा है. मेकर्स ने गाने का ऑडियो रिलीज किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छा चुका है. 

ये गाना लगभग 28 सालों के बाद वही जादू अपने साथ वापस लेकर आया है, जो 'संदेसे आते हैं' के वक्त लोगों के बीच हुआ था. 'घर कब आओगे' गाना नया जरूर है, लेकिन इसमें वही पुराना फ्लेवर कायम रखने की कोशिश हुई है, जो इसे और भी शानदार बनाता है. इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठोड के साथ-साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है. वहीं जावेद अख्तर और मनोज मुंतशिर ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. 'घर कब आओगे' को मिथुन और अनु मलिक ने कंपोज किया है.

गाना सुनकर फैंस का क्या है रिएक्शन?

फैंस सोशल मीडिया पर 'घर कब आओगे' गाने को लेकर बातें करना भी शुरू कर चुके हैं. X पर कई लोग इस नई कंपोजिशन से खुश हैं. वहीं कुछ का मानना है कि नया तो ठीक है, मगर पुराने वाले का दम आज भी बरकरार है.
यूजर्स 'बॉर्डर 2' के इस गाने से इंप्रेस हैं क्योंकि इससे उनकी फिल्म देखने के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी है. बता दें कि 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति